https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

घुमका के ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पंचायत बनाने का आश्वासन

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी।

उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं। गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button