https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति

केजरीवाल करेंगे आप का घोषणा पत्र जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फरवरी के दूसरे सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। वह देहरादून व हरिद्वार में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान केजरीवाल आप पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी सकते है।

चुनावी घोषणा के बाद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा। हालांकि इससे पहले वे छह और दौरे कर चुके हैं जिसमे कर्नल कोठियाल को सीएम का चेहरा घोषित का चुके हैं व हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार रुपये की सहायता राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की गारंटी दी है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button