https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अहमदाबाद में 1.3 करोड़ रुपये की ड्रग्स और हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी मात्रा में ड्रस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स की कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो 1.23 किलोग्राम एमडी से ज्यादा है। क्राइम ब्रांच ने जिशान दत्ता पॉल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। इसके बाद आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अहमदाबाद के दानिलिम्दा इलाके में एक शख्स को ड्रग्स और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 1.23 किलोग्राम एमडी ड्रग्स की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी जिशान दत्ता पावले के पास से 2 हथियार, 40 जिंदा राउंड कारतूस और 18 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। इसके अलावा शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी 8 अपराधों में शामिल है और 2 और गंभीर अपराधों में भी मोस्ट वांटेड है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button