https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

‘पुष्पा 2’ ओटीटी रिलीज के है लिए तैयार, जाने कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। अब पुष्पा 2 ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
 
हाल ही में रिलीज हुए रीलोडेड संस्करण में 20 मिनट का मनोरंजक फुटेज शामिल किया गया है। फिल्म को लेकर अब खबर आई है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। कथित तौर पर पुष्पा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 30 जनवरी, 2025 से स्ट्रीम करने के लिए तैयार, यह फिल्म पूरे 3 घंटे 44 मिनट की होगी, जिसमें 20 मिनट का अतिरिक्त फुटेज शामिल किया गया है। फिल्म कई भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

अल्लू अर्जुन के जो प्रशंसक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए हैं वह ओटीटी पर इसका बेहतर वर्शन देख सकते हैं। वहीं अब देखना यह है कि सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, राव रमेश, जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज और सुनील सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इस अखिल भारतीय फिल्म पुष्पा 2 में देवी श्री प्रसाद का संगीत है। फिल्म में अल्लू के साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला का आइटम सॉन्ग भी खूब चर्चा में रहा। अब देखना यह है कि सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button