पर्यटन

लोकभवन में लगा मेगा हेल्थ कैंप: अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर हृदय रोग जांच तक मिली विशेषज्ञ सेवाएं….

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मार्गदर्शन में आज लोकभवन में व्यापक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर विशेष रूप से महिलाओं के लिये आयोजित किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोग, कैंसर, किडनी, स्त्री रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेष रूप से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए स्क्रीनिंग भी की गई।

लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में जिला प्रशासन रायपुर के ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान व्ही वाय हॉस्पिटल के मोबाइल कैंसर डिडक्शन यूनिट द्वारा महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें रेडक्रॉस ब्लड बैंक की मोबाइल यूनिट उपलब्ध रही।

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर हृदय रोग जांच तक मिली विशेषज्ञ सेवाएं

शिविर में विभिन्न शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर की टीम द्वारा लैब जांच, बीपी और शुगर जांच की गई। वहीं एसएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट एंड आईवीएफ रिसर्च सेंटर द्वारा हृदय रोग परामर्श, ईसीजी एवं ईको जांच की सुविधा दी गई।

इसके अलावा सुयश हॉस्पिटल, मेड लाइफ हॉस्पिटल, ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल, लोटस हॉस्पिटल एवं एडवांस यूरोलॉजी सेंटर, ममता हॉस्पिटल, बोर्नियो हॉस्पिटल, रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च, वेदांतम ग्रुप ऑफ डेंटल क्लीनिक, एसजीवी हॉस्पिटल, जगन्नाथ हॉस्पिटल, व्ही वॉय हॉस्पिटल तथा शंकरा हॉस्पिटल सहित विभिन्न संस्थानों द्वारा पेट रोग, किडनी रोग, यूरोलॉजी, दंत रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं शिशु रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच और परामर्श प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर हृदय रोग जांच तक मिली विशेषज्ञ सेवाएं

राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए, साथ ही टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button