https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कैंसर रोधी दवाओं के मूल्य कम करे दवाएं कंपनियां : मोदी सरकार 

नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं जैसे ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने जारी बयान में कहा कि दवा निर्माताओं को तीन कैंसर रोधी दवाओं जैसे ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब पर एमआरपी कम करने का निर्देश दिया है।

बाजार में दवाओं के एमआरपी में कमी होनी चाहिए

सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण बाजार में दवाओं के एमआरपी में कमी होनी चाहिए और करों और शुल्कों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए। इसलिए एनपीपीए ने कार्यालय ज्ञापन से इन दवाओं के सभी निर्माताओं को इन दवाओं के एमआरपी को कम करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश में वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुरुप है, जिसमें इन तीन कैंसर रोधी दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। वित्त मंत्रालय ने इन तीन कैंसर रोधी दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य किया है। इन तीन दवाओं पर जीएसटी दरों को 12 से कमकर पांच प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button