उत्तराखंडशिक्षा
Trending

खुले में शौच जाने को मजबूर इस स्कूल की छात्राएं

खुले में शौच मुक्त की पैरों कारी करने वाली सरकार अक्सर अपने ही सरकारी विद्यालयों में झांकना भूल जाती है प्राथमिक विद्यालय कोट जिला पौड़ी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जब प्राथमिक विद्यालय कोट का निरीक्षण किया तब कई अव्यवस्थाएं सामने आई स्कूल में 2 शिक्षिकाएं सेवारत हैं व स्कूल में करीब 18 बच्चे पढ़ते हैं जिनमें से अधिकतर छात्राएं हैं बात करने पर छात्राओं ने बताया कि वह खुले में शौच जाने को मजबूर हैं कहने को तो स्कूल में तीन शौचालय हैं पर अक्सर तीनों में ही ताला लगा रहता है जिससे मजबूर होकर छात्राओं को खुले में शौच जाना पड़ता है मुख्य शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में यह भी सामने आया कि स्कूल में पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं है इस बात से नाराज सीईओ ने स्कूल में सेवारत प्रधान अध्यापिका व सहायक अध्यापिका के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button