https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने लांच किया ऐप, दूसरे दिन से ही ऐप ने दिखया कमाल

दुर्ग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने एक दिन पहले सशक्त एप का शुभारंभ किया और एप ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। दुर्ग पुलिस ने स्टेशन के पास से चोरी हुई बाइक बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर वाहन मालिक को सूचना दी। मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सशक्त एप के नोडल अधिकारी ने करीब 350 वाहनों की जांच की। पता चला कि दुर्ग स्टेशन पर एक बाइक खड़ी है। उनके मार्गदर्शन में वे पेट्रोलिंग टीम के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे। संदिग्ध वाहन के इंजन, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन का मिलान किया गया। चोरी की गई बाइक बरामद हुई। चेसिस नंबर के मिलान के बाद वाहन की पहचान हुई।

थाने में अपराध दर्ज

नोडल अधिकारी ने बताया कि बाइक जेवर सिरसा में रहने वाले एक व्यक्ति की है। यह 12 जून 2024 को जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 16 जून 2024 को दर्ज हुई थी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button