crimeउत्तराखंड
Trending

क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वाला गिरफ्तार

देहरादून 14 मई 2024:क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामलें में उत्तराखंड एसटीएफ़ ने कारवाई करते हुए हरिद्वार से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से छह मोबाइल फोन, 14 डेबिट कार्ड ,एक पीओएस मशीन, एक कंप्यूटर, बैंक की पासबुक और लेनदेन के रजिस्टर बरामद किए गए हैं।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि गृह मंत्रालय के 14 सी वेब पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड और अन्य माध्यमों से लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी की 22 अलग-अलग सूचनाएं प्राप्त हुई थी। जिस पर एसटीएफ ने सिडकुल हरिद्वार से चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी की, जिसमे सेंटर को संचालित करने वाले मुख्य अभियुक्त विपिन पाल की गिरफ्तारी की गई है,उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और भी जांच की जा रही है जिससे और तथ्य भी सामने आएंगे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button