https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीतिशिक्षासामाजिक
Trending

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोलामोर्चा

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोलामोर्चा

देहरादून 15 अप्रैल 2026 :उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध निजी स्कूलों द्वारा हर साल की जाने वाली बेतहाशा फीस बढ़ोतरी एडमिशन फीस और मासिक शुल्क को लेकर था जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

​कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह निजी स्कूल संचालकों को अनुचित लाभ पहुँचा रही है और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा तरीका अपनाया गया जिसमें शिक्षा मंत्री के प्रतीकात्मक रूप में एक व्यक्ति को सामने बैठाकर उससे स्कूल फीस और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सवाल पूछे गए। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को मंत्री आवास के काफी पहले ही रोक दिया। उत्तराखंड में निजी स्कूलों की फीस का मुद्दा लंबे समय से विवादों में है और अभिभावकों की शिकायत है कि सरकार का इन संस्थानों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button