उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

दिल्ली मेरठ हाईवे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट

देहरादून 18 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एमआईईटी कॉलेज के पास एक्सीडेंट हो गया।

जानकारी के अनुसार, उनकी गाड़ी आपस में टकरा गई (एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कार एस्कॉर्ट वाहन से टकराई)। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गए और उनकी हालत स्थिर है, उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने हरीश रावत को दूसरी गाड़ी से आगे के लिए रवाना किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपने सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Harish Rawat जी के वाहन के दर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हआ। उनसे फ़ोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना और यह जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं। ईश्वर से उनकी दर्घायु की कामना करता हूँ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button