https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

जमीन पर रास्ते को लेकर भिड़ गये एक परिवार के दो पक्ष, आधा दर्जन घायल 

भोपाल। खजूरी सड़क पुलिस ने एक ही परिवार के दो पक्षो की शिकायत पर काउंटर प्रकरण दर्ज किया है। उकने बीच पुश्तैनी जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दोनो और से जमकर मारपीट की गई। घटना में दोनों और की चार महिलाओ सहित आधा दर्जन लोगो को चोटें आई है। पुलिस के अनुसार इलाके में स्थित ग्राम नांदनी में रहने वाले नागर परिवार की गांव में पुश्तैनी जमीन है, इस संपत्ति का वारिसो में हिस्सा बांटा तो हो चुका है, लेकिन जमीन पर निकलने वाले रास्ते को लेकर उनके बीच बीते काफी समय से अनबन चली आ रही है। दो दिन पहले एक बार फिर इसी बात को लेकर निखिल नागर, निहाल, सुमन, मंजू, अर्जुन और सर्वेश ने अचल सिंह नागर और उसके परिवार वालों से मारपीट कर दी। वहीं अचल सिंह, दशरथ, नीरज, रानी, प्रेमलता और निशांत ने भी लाठी-डंडे लेकर सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई है। बाद में मामला थाने पहुंचा जहॉ पुलिस ने काउंटर प्ररकण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button