https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक

2024 में इस दिन होगी शादी की आखिरी तारीख, एक महीने नहीं बजेगी शहनाई, 15 दिसंबर से शुरू होगा मलमास

वर्तमान में अभी शादियों का सीजन जोरों पर चल रहा है और हर कहीं शादियों की शहनाई और बैंड-बाजे की गूंज सुनाई दे रही है. लेकिन अब 2024 के शादी के सीजन की समाप्ति होने वाली है और जल्दी शादी के सीजन का शोर थमने वाला है. देवउठनी एकादशी से शुरू शादी-विवाह के सीजन पर 14 दिसंबर शाम से 1 महीने तक का विराम लग जाएगा.

आगामी 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही मलमास शुरू होगा. इस दौरान एक महीने में शादी विवाह के कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे. दिसंबर के मध्य में खरमास के साथ ही मांगलिक और शुभ कार्यों पर एक महीने विराम रहेगा. मलमास में भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी. इस दौरान जगह-जगह कथा सुनाई की जाएगी. इससे पहले दिसंबर में बड़े मांगलिक आयोजनों की धूम रहेगी. इसके बाद जनवरी में मकर संक्रांति के बाद से शादियां प्रारंभ होगी.

मकर संक्राति के बाद से शुभ कार्य
कि साल 2025 में मकर संक्राति से त्योहार शुरू होंगे. इसके बाद बसंत पंचमी, शिवरात्रि व होली जैसे प्रमुख त्योहार आएंगे. इससे पहले दिसंबर के मध्य तक कई मांगलिक आयोजन और शादी-विवाह होंगे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति रहेगी. पुण्यकाल भी इसी दिन सुबह 7.21 से शाम 5.20 बजे तक रहेगा.

राशि का होगा परिवर्तन
मकर राशि में सूर्य का प्रवेश सुबह 8.55 बजे होगा. 30 जनवरी से 6 फरवरी तक गुप्त नवरात्र, 2 फरवरी को बसंत पंचमी, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 1 मार्च को फुलेरा-फुलेरा दोज, 13-14 मार्च को होली का पर्व रहेगा. 21 मार्च को शीतला सप्तमी रहेगी. 30 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे. 12 अप्रैल को हनुमान जयंती 30 अप्रैल को अक्षया तृतीया, 11 को नृसिंह जयंती मनाई जाएगी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button