https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला , 3 जवान शहीद और एक नागरिक की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के नागिन इलाके में एलओसी के पास 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए और एक पोर्टर की मौत हो गई। हमले में सेना के 7 जवान भी घायल हुए थे। सभी घायलों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 3 जवानों ने दम तोड़ दिया।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 3 से ज्यादा आतंकी शामिल हो सकते हैं। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।  इससे पहले आज सुबह ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड में आंतकवादियों ने एक और मजदूर पर गोलीबारी की थी, जिसमें वो घायल हुआ था। घायल शुभम कुमार यूपी का रहने वाला है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। जम्मू-कश्मीर में बीते एक हफ्ते में गैर कश्मीरियों पर हुआ यह तीसरा हमला है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल और 18 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए राजभवन में आज हाई लेवल मीटिंग भी हुई थी।  हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट  ने ली है।  यह संगठन गैर कश्मीरियों और सिखों को निशाना बना रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button