https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'वेदा' इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। करीब दो महीने बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर दुनियाभर में होगा। आइए जान लेते हैं तारीख और ठिकाना…

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। जी5 ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर इस फिल्म के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि फिल्म कल 10 अक्तूबर को जी 5 पर आ रही है। जॉन की यह एक्शन पैक्ड फिल्म है। इसमें अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी जैसे सितारे भी हैं।

फिल्म 'वेदा' एक असल जिंदगी की घटना पर आधारित बताई जाती है। यह मजबूत इरादों वाली एक दलित महिला की जिंदगी पर बनी है, जाति आधारित क्राइम और अन्नाय के खिलाफ आवाज उठाती है। दशहरा के अवसर पर फैंस इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। 

इस फिल्म में जॉन अब्राहम मेज अभिमन्यु कंवर की भूमिका में हैं। वहीं, दलित महिला वेदा की भूमिका में शरवरी हैं। दोनों मिलकर सामाजिक चुनौतियों से लोहा लेते हैं। अभिषेक बनर्जी नेगेटिव किरदार में हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में ओटीटी पर आ रही है। 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'वेदा' का मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से रहा था। स्त्री 2 के सामने इस फिल्म को दर्शकों ने तवज्जो नहीं दी और इसका कारोबार प्रभावित हुआ। अब जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है तो देखना होगा दर्शकों को यह कैसी लगेगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button