https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडचारधामचारधामदेश-विदेशधार्मिकपर्यटनफीचर्ड न्यूज़यूथसामाजिक
Trending

जापान के संत ताकायुकी उर्फ बालकुंभ गुरु मुनि बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

जापान के संत ताकायुकी उर्फ बालकुंभ गुरु मुनि बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

उत्तराखंड 24 जुलाई 2025:  जापान के संत ताकायुकी उर्फ बालकुंभ गुरु मुनि की निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रहे हैं। बालकुंभ गुरु मुनि ने बुधवार को अपने जापानी शिष्यों के साथ हरिद्वार पहुंचकर निरंजनी अखाड़े के साधु संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनके सहयोगियों के द्वारा बताया गया कि वे 20 साल पहले भारत में उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था और बालकुंभ गुरु मुनि बन गए। उन्होंने अपने जापान के टोक्यो स्थित घर को भी मंदिर बना दिया है और जल्द उत्तराखंड में भी एक आश्रम बनाने जा रहे हैं। बालकुंभ गुरु मुनि के साथ जापान में 3 हजार से ज्यादा अनुयाई जुड़े हुए हैं। निरंजनी अखाड़े पहुंचने पर अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने जल्द उनके पट्टाभिषेक किए जाने की घोषणा की। 41 वर्षीय बालकुंभ गुरु मुनि दुनियाभर में सनातन का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button