https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

गुरुजी छात्रों को गलत तरीके से छूते हैं… प्रताड़ित करने का आरोप, बच्चों ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच शुरू

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने हाल ही में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक शिक्षक की शिकायत की है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि संस्था के प्रभारी प्राचार्य और कुछ शिक्षक उन्हें परेशान कर रहे हैं। एक शिक्षक पर बदसलूकी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

प्रताड़ना का आरोप

छात्राओं ने यह भी मांग की है कि पूर्व प्राचार्य को स्कूल में फिर से पदस्थ किया जाए। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कमेटी गठित की। इसमें 5 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। डीईओ एके सारस्वत ने कहा, छात्राओं के आरोप गंभीर हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच टीम में 2 महिला सदस्यों को शामिल किया गया है। जांच टीम को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जिला प्रशासन का साफ कहना है कि अगर रिपोर्ट गलत साबित हुई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के हित में प्रशासन ने जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी करने की बात कही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button