https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

सुल्तान ऑफ जौहर कप के लिए मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी प्रियव्रत, अंकित पाल और मोहम्मद कोनैन दाद का चयन भारतीय जूनियर टीम के लिए किया गया है, जो जौहर बारू, मलेशिया में होने वाली 12वीं सुल्तान ऑफ जौहर कप में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा और हबीब हसन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी मेहनत और कौशल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। विश्वास है कि ये खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाएंगे।"

मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दे रही है। इससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सुल्तान ऑफ जौहर कप में भारत की जूनियर टीम से इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है और पूरा प्रदेश इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button