https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार

जिले के भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश चंद (34 वर्ष), पिता- जगदीश चंद, सिकंदराबाद उत्तरप्रदेश के निवासी के रूप में हुई है. वह श्री सीमेंट के लाजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियां भी हैं. वह परिवार से दूर सिकंदराबाद से छत्तीसगढ़ काम करने आया था और यहां अकेले ही रहता था. घटना क्यों और कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चला सका है. फिलहाल पलारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button