Uncategorized
Trending

राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है बीजेपी

 

अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान को भारतीय जनता पार्टी के नेता तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बहुत ही सभ्य तरीके से अपनी बात रखी है :करन माहरा

देहरादून 22 सितंबर 2024:  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 10 सितंबर को अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान को भारतीय जनता पार्टी के नेता तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और झूठ बोलने काम कर रहे है। राहुल गांधी ने बहुत ही सभ्य तरीके से अपनी बात रखी है। उन्हें लोकतंत्र की और देश की विविधता को बचाए रखने की चिंता है। जिस प्रकार देश में धर्म और जाति को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं, राहुल गांधी लगातार देश में बढ़ती नफरत को समाप्त करने का प्रयास करते आ रहे हैं। देश के शिक्षक, बुद्धिजीवी वर्ग, और सिखों के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संगठन राहुल गांधी के बयान का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं और उनके वक्तव्य पर अपनी सहमति प्रदान कर रहे हैं। केवल वे लोग विरोध कर रहे हैं, जिनके हित भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए हैं। वही लोग भाजपा की कठपुतली बनकर राहुल गांधी का विरोध कर रहे हैं। वे यह भूल गए कि हाल ही में रुद्रपुर में सिख युवक के साथ चौकी इंचार्ज द्वारा उसके धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया और अभद्रता की गई, जिसका पुरजोर विरोध होना चाहिए। भाजपा की ओर से हो रही बयानबाजी की हम कड़ी निंदा करते हैं।

अमरजीत सिंह
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button