https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Chardham Yatra: ⁠सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए हरसंभव प्रयास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा, यूसीसी और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य, बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

चमोली के सीमांत गांव माणा पहुंचकर उन्होंने हर सीमांत गांव को देश का पहले गांव की संज्ञा दी। माणा से ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की थी कि वे अपने खर्चे के 05 प्रतिशत से स्थानीय उत्पादों को खरीदें। केदारनाथ में रात्रि प्रवास करने वाले मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है, ताकि साल भर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ सकें। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी आगमन पर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का हर स्थल अपने आप में एक डेस्टिनेशन है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों पर किए गए हमले को कायराना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना इसका जवाब अवश्य देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कही ये बात

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मां गंगा सभी को जल, जीवन और समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह कानून भी सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून भी लाया गया है, जिसके बाद राज्य में तीन साल में लगभग 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा है, इसके मूल स्वरूप को बनाए रखें। उन्होंने सभी से यात्रा के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम होने का आश्वासन देते हुए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button