देश-विदेशफीचर्ड न्यूज़
Trending

भगवान श्री कृष्ण को यहां दी जाती है 21 तोपों की सलामी

करीब 400 सालों से चली आ रही है परंपरा

देश दुनिया में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई जा रही है।शहर के सभी मंदिरों को लाइट व फूलों के जरिए भव्य रूप से सजाया गया है भक्तों द्वारा भगवान कृष्ण का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना की जा रही है।
कृष्ण की लीला अपरंपार है यहां पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि श्री कृष्ण का एक धाम ऐसा भी है जहां उन्हें जन्माष्टमी के उत्सव पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। राजस्थान के उदयपुर शहर से लगभग 47 किलोमीटर दूर नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी धाम कई विशेषताओं वाला कृष्ण धाम है। यह वल्लभ संप्रदाय द्वारा स्थापित किया गया था। भक्ति योग और वैष्णव के अनुयाई मुख्य रूप से यहां श्रीनाथ जी की पूजा करते हैं।
श्री कृष्ण अद्वैत हैं उनका चरित्र अद्वितीय अलौकिक और बौद्धिक है। विष्णु के अवतारों में आठवें पूर्ण अवतार और 16 कलाओं से युक्त माने जाते हैं। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था यानी जन्माष्टमी पर्व का दिन यहां भक्तों के लिए बेहद खास होता है। यहां हर साल श्री कृष्ण के जन्म पर्व पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह भी बताया जा रहा है कि यह परंपरा करीब 400 सालों से चली आ रही है। श्रीनाथ जी नाम से मशहूर इस भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में उनके बाल रूप की पूजा की जाती है।

 

To follow our Facebook page click here

https://www.facebook.com/profile.php?id=100078203284541

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button