https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड, अमित शाह ने घुड़सवार दस्ते के साथ ग्राउंड पहुंचकर ली सलामी

रायपुर.

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया। पुलिस प्लाटून की सलामी ली। महिला पुलिस बैंड ने इस दौरान मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां पर इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली हिंसा से पीड़ित और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे 24 घंटे के लिए बस्तर में रहेंगे इस दौरान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती या अबूझमाड़ में उनके रात बिताने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button