https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
खेल

IND vs BAN 2nd T20: भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हराकर T20 सीरीज जीती

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है. नई दिल्ली में खेले गए दूसरे मैच में भी भारत ने एकतरफा अंदाज में बांग्लादेश को 86 रन से शिकस्त दी. युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारियों के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत ने सिर्फ 41 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद रिंकू और नीतीश की साझेदारी हुई. दोनों ने अर्धशतक जमाए और फिर अंत में हार्दिक पंड्या ने छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद बांग्लादेश की बैटिंग का हाल फिर से पहले मैच जैसा रहा. भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सबको सफलता मिली, जिसमें वरुण और नीतीश ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. सीरीज का आखिरी मैच 12 तारीख को हैदराबाद में होगा.

भारत की ओर से इस मैच में 7 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की और हर किसी को इस मैच में विकेट मिला. इसमें भी वरुण चक्रवर्ती और मैच के स्टार रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. आखिरी मैच 12 अक्टूबर को होगा.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button