उत्तराखंडखेलफीचर्ड न्यूज़
Trending

खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव विधानसभा से पास

 

23 अगस्त 2024

विधानसभा से पास हुआ खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव,
खेल मंत्री रेखा आर्य बोलीं- ये देवभूमि को खेलभूमि बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

गैरसैण: शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैण में आयोजित हुए मॉनसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर करते हुए इसे, प्रदेश के लिए खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन बताया। रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भी आभार प्रकट किया और कहा कि आज राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं।

Also read

अनुपूरक बजट के साथ कई विधेयकों पर स्वीकृति के साथ मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बन जाने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी और उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां अपनी स्वयं की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया भी जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि भारत सरकार जल्द ही भूमि स्थानांतरण को लेकर अपनी सहमति दे देगी।

रेखा आर्य के मुताबिक प्रदेश में खेल सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने के लिए अनेकों भविष्योनोमुखी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। खेलों का विकास हो, खिलाडियों की प्रतिभा निखरे इसके लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रेखा आर्य के मुताबिक खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद प्रदेश में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे।

Also read

टिहरी झील में सतपाल महाराज का बेटा चलाएगा क्रूज बोट, विपक्ष ने कहा सिस्टम हाईजैक

खेल मंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जा सकता है।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button