उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में 3 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान 2024

 

भाजपा का सदस्यता अभियान 2024

देहरादून 28 अगस्त 2024:  भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया।

उत्तराखंड में 3 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान 2024

 कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा की तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा  अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़कर केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है।उत्तराखंड में 3 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 शुरू होगा।

Also read

कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान” विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 2 सितंबर को केंद्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।  उनका कहना है कि  3 सितंबर को उत्तराखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ।

Also read

त्यौहारों के दौरान विशेष अभियान संचालित कर टेस्टिंग तथा मिलावटी कार्यों में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button