https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

बीमा पर कितनी राहत मिल सकती है? इस हफ़्ते मंत्रिसमूह पर चर्चा संभव

इस सप्ताह जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर मंत्री समूह की रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है। सीएनबीसी टीवी18 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मंत्री समूह परिषद के समक्ष जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा में कुछ विशेष छूट का प्रस्ताव रख सकता है। 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में होने जा रही है। लगातार मांग उठ रही है कि बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर आम लोगों को छूट मिलनी चाहिए ताकि उनकी लागत कम हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमा के दायरे में लाया जा सके।

कौन सी छूट का प्रस्ताव दे सकता है मंत्री समूह

सूत्रों ने जानकारी दी है कि बीमा को किफायती बनाने के लिए मंत्री समूह कई प्रस्ताव दे सकता है। जीवन बीमा के मामले में व्यक्तिगत टर्म लाइफ पॉलिसी और रीइंश्योरेंस में छूट का प्रस्ताव रखा जा सकता है। वहीं, संभव है कि ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी दरों में फिलहाल कोई बदलाव न हो, हालांकि बाद में इस पर चर्चा संभव है। वहीं स्वास्थ्य बीमा के मामले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और पुनर्बीमा पर छूट, 5 लाख रुपये तक का कवर देने वाली व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों और पुनर्बीमा पर छूट का प्रस्ताव किया जा सकता है।

मंत्री समूह यह प्रस्ताव कर सकता है कि मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दरों की जांच फिटमेंट कमेटी और डीएफएस द्वारा की जानी चाहिए। आम लोगों के लिए 5 लाख रुपये से अधिक के कवर वाले स्वास्थ्य बीमा और पुनर्बीमा पर जीएसटी दरें अपरिवर्तित रह सकती हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button