https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नर्मदा नदी में क्रूज चलने से पहले बनेंगे दो रिसॉर्ट

भोपाल । नर्मदा नदी के राजघाट से स्टैच्यू  आफ यूनिटी तक क्रूज के संचालन से पहले नदी किनारे दो रिसॉर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए दो गांवों में जमीन भी देखी गई है। कुछ बड़े उद्योग समूहों ने रिसॉर्ट बनाने में दिलचस्पी भी दिखाई है। 120 किलोमीटर की क्रूज यात्रा के साथ नदी और सुरम्य वादियों के बीच पर्यटक यादगार समय बीता सके। इसके लिए रिसॉर्ट की प्लानिंग की जा रही है। रिसॉर्ट के लिए आलीराजपुर जिले के ककराना गांव और मेघनाद घाट की जगह फायनल की गई है। दोनो गांव नर्मदा नदी किनारे है। मेघनाद घाट पर क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी भी बना दी गई है। इस गांव से ही क्रूज से 120 किलोमीटर का सफर तय कर पर्यटक गुजरात के केवडिय़ा तक पहुंच सकेंगे। क्रूज के संचालन के लिए आवश्यक निर्माणों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर्यटन विभाग ने तैयार की है। इस पर चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

दोनों प्रदेशों के बीच एमओयू
क्रूज के संचालन के लिए मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार के बीच एमओयू हो चुका है। जल्दी ही दो जेटी गुजरात में भी बनाई जाएगी। अभी तक मध्य प्रदेश में इतनी लंबी दूरी के लिए किसी भी शहर में क्रूज का संचालन नहीं किया गया है।

बस से मांडू,बाग, महेश्वर का सफर
क्रूज में यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग बस से भी मांडू, बाग और महेश्वर के सफर की यात्रा कराएगा। बड़वानी के राजघाट से केवडिय़ा के बीच भी कुछ गांवों में क्रूज रुकेगा और पर्यटकों को दोनो प्रदेशों की आदिवासी लोक संस्कृति से रुबरु होने का मौका मिलेगा। क्रूज संचालन के लिए भी एक कंपनी तैयार है और मोटर बोट से कंपनी के प्रतिनिधियों ने बड़वानी से केवडिय़ा तक जलमार्ग का दौरा किया। क्रूज संचालन से स्टैच्यू आफ यूनिटी का पर्यटन भी बढ़ेगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button