entertainment

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद खोला बड़ा राज़: आधी रात को एक्स को करते थे मैसेज

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने पिछले दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' की प्रमोशन एक्टिविटी के दौरान ऐलान किया कि अब वह सिंगल हैं। एक्टर काफी वक्त तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे थे जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को लेकर गॉसिप्स भी हुए और फैंस शादी के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे थे। लेकिन वक्त के साथ कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए। ब्रेकअप की बात कन्फर्म होने के बाद अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अक्सर ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को आधी रात में मैसेज करते रहे हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज करते थे अर्जुन
अर्जुन कपूर से मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी देर रात अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज किया है? तो अर्जुन ने पूछा कि क्या वह जनरली पूछ रहे हैं? हां कहने पर अर्जुन कपूर ने कहा, "हां किया है।" पब्लिक के जोरदार रिएक्शन पर फिर अर्जुन कपूर ने ऑडियंस की तरफ देखकर कहा, "इधर कौन है वो झूठा जो बोल रहा है कभी एक्स को मैसेज नहीं किया है?" अर्जुन कपूर की इस बात पर ऑडियंस की भी हंसी छूट गई और वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अर्जुन मलाइका के अलग होने की खबरें काफी वक्त से आने लगी थीं लेकिन अर्जुन ने पिछले दिनों ही इसे स्वीकार किया है।

सिंघम अगेन में विलेन बने हैं अर्जुन कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा का फोकस रियलिटी शोज और इवेंट्स पर रहता है वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के जरिए कमाल कर दिया है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर अभी तक यह फिल्म 240 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने निगेटिव रोल प्ले किया है और अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के जरिए रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स में सलमान खान की भी एंट्री करवा दी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button