उत्तराखंड
Trending

UKSSSC भर्ती घोटाले में 33 वी गिरफ्तारी, पत्नी प्रेम में गया जेल

UKSSSC भर्ती घपले की की जांच उत्तराखंड एसटीएफ और तेज कर दी है। एसटीएफ के ssp अजय सिंह ने बताया कि 33 वी गिरफ्तारी पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतलाजिला चमोली की है। आरोपी आयोग में PRD कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। आरोपी द्वारा पूर्व PRD कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया। गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। आरोपी के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।
अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।
संजय राणा को लीक प्रश्न पत्र के माध्यम से अपनी बीवी की नौकरी लगवाना महंगा पड़ गया। एसटीएफ द्वारा एक एक करके कड़िया जोड़ी जा रही हैं, जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button