https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अंबिकापुर में भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की शराब खपाने का मामला सामने आया है. अंबिकापुर शहर में एक युवक उत्तर प्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में लाकर खपा रहा था. आबकारी विभाग ने आरोपी सुधीर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से अलग-अलग ब्रांडो के विदेशी मदिरा बड़ी मात्रा में जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुधीर पांडेय नाम का युवक लंबे वक्त से उत्तर प्रदेश से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब लाकर अंबिकापुर में खपा रहा है. जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ के निर्देश पर आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक सुधीर पांडेय को गिरफ्तार किया. युवक के पास से अलग-अलग ब्रांड के 16.24 बल्क लीटर शराब बरामद किए गए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button