उत्तराखंडपर्यटन
Trending

मुख्यमंत्री धामी ने किया बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन व पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button