
महानगर महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
देहरादून 28 अगस्त 2024: रुद्रपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए देहरादून महानगर महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया।
Also read
उत्तराखंड में 3 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान 2024
महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून के ऐसले हाल चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा का कहना है की जिस तरीके से महिलाओं के साथ पर दमनकारी कार्यवाही पुलिस ने की है वह सभी महिलाओं का अपमान है।
Also read
पुलिस की इस तरह की करवाई से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है, महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेेंगे साथ ही उन्होंने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।