देश-विदेश

स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए।

    राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता श्री सौदान सिंह, विधायक सर्वश्री विक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button