https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

MP Mews: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला, दिव्यांगजन से चर्चा कर, दिया मदद का आश्वासन…

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग श्री राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है।

उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे।दिव्यांग श्री लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांग श्री लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button