https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
पर्यटन

सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान, वंदना घुटरापारा के हितग्राही को मिला 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन की जनहितैषी योजनाओं और त्वरित निराकरण व्यवस्था के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के वंदना घुटरापारा निवासी श्री सुखराम को सुशासन तिहार के दौरान 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

आर्थिक परेशानी से मिली राहत

श्री सुखराम ने बताया कि पहले उन्हें राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ती थी, जो उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार कठिन था। परिवार की सीमित आय के कारण राशन का खर्च भी चिंता का विषय बना रहता था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की गई और उन्हें नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उन्हें रियायती दर पर राशन मिलने लगा है।

शासन की पहल से बढ़ी राहत

नया राशन कार्ड मिलने पर श्री सुखराम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को गांव में ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल

सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button