उत्तराखंडखेल
Trending

लक्ष्य सेन व चंदन सिंह को मिलेगा देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार

देहरादून। वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।
वर्ष 2020-21 के लिए यह पुरस्कार एथलीट चंदन सिंह को दिया जाएगा। परेड ग्राउंड स्थित नवीन मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ये पुरस्कार देंगे।

लक्ष्य सेन

लक्ष्य सैन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लक्ष्य सैन ने 53 बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। लक्ष्य को चार बार स्वर्ण, पांच बार रजत और छह बार
कांस्य पदक मिला है। वहीं कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीते हैं।

चंदन सिंह

चंदन सिंह धारी नैनीताल के रहने वाले धावक हैं। उन्होंने सात बार इंटरनेशनल लेवल पर तथा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं।
इन्होंने रुस से लेकर जापान सहित कई देशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व किया है।

सुरेश चंद्र पांडे

अल्मोडा के रहने वाले सुरेश चंद्र पांडे अंतरराष्ट्रीय मैराथन और क्रास कंट्री चैंपियन रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से स्विटजरलैंड, जापान, कीनिया सहित कई देशों में प्रतिभाग किया है। छह बार लगातार क्रास कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता रहे।

संदीप डुकलान

संदीप मूल रूप से कोटद्वार के रहने वाले आर्चरी खिलाड़ी है। इन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। संदीप खिलाडी होने के साथ ही राष्ट्रीय व
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोच की भूमिका निभाकर टीम को पदक दिला चुके हैं।

कमलेश तिवारी

कमलेश कुमार डोबा गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश समेत पंजाब और राष्ट्रीय नार्थ जोन में ताइक्वाडों में स्वर्ण पदक जीता है। इनसे प्रशिक्षण प्राप्त
कई खिलाडियों ने साउथ एशियन खेलों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल जीते हैं।

डीके सैन

डीके सैन प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी है। यह अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता सीएल सैन भी प्रख्यात
बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। डीके सैन साढ़े तीन दशक से बैडंमिटन कोच है। उन्होंने बतौर खिलाड़ी तर्किए व कनाड़ा में भारत का प्रतिनधित्व किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button