https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

पटना में बिजली बिल के नाम पर ठगी, 2 लाख रुपये का लगाया चूना

अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर निवासी कौशल किशोर प्रसाद के खाता से साइबर ठगों द्वारा दो लाख 19 हजार रुपये अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कार्यपालक अभियंता अमन कुमार मिश्रा बताया। उसने कहा कि बिजली बिल अपडेट नहीं है। बिल भुगतान नहीं होने पर बिजली कट जाएगी।

बिल में सुधार का झांसा देकर मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया। बाद में पता चला कि खाता से दो लाख 19 हजार पांच रुपये की अवैध निकासी हो गई है। पीड़ित ने साइबर सेल व अगमकुआं थाना पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

साइबर ठग ने बैंक खाता से उड़ाए दो लाख रुपये 

बलिया (बेगूसराय) में लखमिनियां के एक खाताधारक के बैंक खाते से साइबर ठग ने दो लाख रुपये की निकासी कर ली। इस मामले में थाना क्षेत्र के लखमिनियां बाजार वार्ड संख्या 18 निवासी रामाशीष साह के पुत्र पंकज कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर रुपये रिकवरी कराने की गुहार लगाई है।

आवेदन में पीड़ित ने बताया कि विगत 14 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर एक काल आया। इसमें बताया गया कि लखनऊ हेड ब्रांच से बोल रहा हूं, आप एसबीआई में कार्ड के लिए अप्लाई किए थे क्या। जिस पर मेरे द्वारा हां कहा गया।

इतना बोलते ही कुछ देर बाद उनके खाता से 50-50 हजार रुपये चार बार में कुल दो लाख रुपये की निकासी कर ली गई। साइबर क्राइम करने वाले का नाम कालर ट्यून पर मो. सैजान आ रहा था। जबकि उन्होंने रुपये एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर करने की बात बताई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button