https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अमेरिकी दूतावास पहुंचीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, वीजा के लिए किया आवेदन

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया बुधवार को यहां अमेरिकी दूतावास पहुंचीं और अपने वीजा आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। वह ऐसे समय वीजा बनवा रही हैं, जब इस महीने के प्रारंभ में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई। ट्रंप अगले वर्ष 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही खालिदा
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से जुड़े लोगों ने बताया कि 79 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को विशेष उपचार के लिए विदेश भेजने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। खालिदा अगले महीने ब्रिटेन जा सकती हैं और वहां से अमेरिका या जर्मनी जा सकती हैं। वह लिवर, किडनी, हृदय, फेफड़ों और आंखों से संबंधित कई समस्याओं से जूझ रही हैं।

बीएनपी प्रमुख खालिदा को बुधवार को ही भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी राहत मिली। हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। ढाका की एक अदालत ने 2018 में जिया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उन्हें सात वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button