उत्तराखंडखेल
Trending

सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि उत्तराखण्ड में सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा। क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र में प्रदेश को पहचान दिलाने में मददगार होगा। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button