https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा 9 क्विंटल संदिग्ध मावा

भोपाल। त्यौहारी सीजन में मिलावटी चीजो के खिलाफ खाद्य विभाग लगातार नजर बनाते हुए कार्यवाही कर रहा है। गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने थाना बजरिया पुलिस की मदद से भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 2 लाख कीमत को 9 क्विंटल सदिंग्ध मावा जप्त किया है। विभागीय अधिकारियो ने बताया कि टीम ने सुबह साढ़े आठ बजे थाना बजरिया पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुए भोपाल स्टेशन के बाहर वाहन नंबर एमपी 04 एलडी 7711 को रोककर उसकी तलाशी ली जिसमें 23 डलिया मावा रखा मिला।

सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मावा को जब्त कर लिया। जप्त सामग्री का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियो ने बताया की यह 9 क्विंटल यह मावा आगरा से भोपाल आया है। इसे दीवान सिंह ने मुमताज और अंकित नामक लोगो को भेजा है। मावा के पकड़े जाने पर फिलहाल कोई मालिक नहीं आया है। टीम ने माल ले जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की है। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button