crimeउत्तराखंड
Trending

ISBT नाबालिक गैंगरेप मामले के पांच आरोपी हिरासत में

रोडवेज के दो कर्मचारियों के साथ बस चालक, कंडक्टर,कैशियर भी हिरासत में

 

देहरादून 18 अगस्त 2024:देहरादून आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नाबालिग पंजाब की रहने वाली है। पुलिस ने इस घटना में 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 13 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के दो कर्मचारी नाबालिक को दिल्ली कश्मीरी गेट से देहरादून लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बहला फुसलाकर देहरादून में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बस के कंडक्टर और ड्राइवर के साथ-साथ एक कैशियर को भी हिरासत में लिया है जो इस घटना में शामिल रहे। बता दें कि आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button