https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
पर्यटन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने अपनी विलक्षण गायन प्रतिभा और समर्पित साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को नई पहचान दिलाई। भरथरी गायन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अपनी सशक्त प्रस्तुति और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण के कारण स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कला आज भी लोक संगीत प्रेमियों और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करती है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button