https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

होमस्टे योजना का होगा सरलीकरण:मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। सीएस ने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को अपने सिस्टम में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा हेतु संचालित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को सालभर संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए चारधाम यात्रा में बुकिंग सिस्टम को भी मजबूत किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में लैंड बैंक तैयार कर फाईव स्टार और फ़ोर स्टार होटेल्स के लिए स्थान चयनित कर निवेशकों को आकर्षित करने पर फोकस किया जाए। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की आर्थिकी भी मज़बूत होगी। मुख्य सचिव ने होमस्टे योजना के सरलीकरण के भी निर्देश दिए। कहा कि होमस्टे योजना का स्थानीय लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें इसके लिए सरलीकरण आवश्यक है साथ ही, इस योजना का फीडबैक भी लिया जाना जरूरी है। यदि योजना में सुधार की गुंजाईश है तो उसे भी किया जाए।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button