https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर समेत 3 आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह किश्तवाड़ जिले के नैदगाम जंगल में एक आतंकी को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने इसके बाद दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह है। बाकी मारे गए आतंकियों के नाम फरमान और बाशा हैं। इन सभी पर 5-5 लाख का इनाम था। इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक चतरू के पास नैदगाम जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने 9 अप्रैल को इलाके को घेरा था। इस ऑपरेशन में सेना के 2,5 और 9 पैरा कमांडो, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी शामिल हैं। जिस जगह जवानों ने आतंकियों को मार गिराया है, वहां घना जंगल है और उसके साथ ही बर्फ से ढके पहाड़ भी हैं। पुलिस अफसर के मुताबिक सेना ने आतंकियों को तलाशने के लिए हेलीकॉप्टर भी तैनात किया है। मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।

 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button