उत्तराखंडराजनीति
Trending

अंकिता भंडारी न्याय यात्रा 

देहरादून– उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेशभर की सभी जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटियां 14 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रदेश की बेटी अंकिता भण्डारी को समर्पित तीन दिवसीय अंकिता भण्डारी को न्याय दो यात्रा आयोजित  करने जा रही है ।. ..पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अपार सफलता के उपरान्त 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से महाराष्ट्र तक लगभग 6,700 कि.मी. लम्बी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। इसी अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के समर्थन में 14, 15 एवं 16 जनवरी को प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश की बेटी अंकिता भण्डारी को समर्पित तीन दिवसीय “अंकिता भण्डारी को न्याय दो यात्रा” आयोजित करने का निर्णय लिया।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button