https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-सूरजपुर में युवती से हैवानियत की 48 घंटे बाद FIR दर्ज, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवती को नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक देने की अमानुशिक घटना सामने आई है। वारदात के 48 घण्टे बाद पीड़िता की रिपोर्ट लिखी गयी और उपचार शुरू हो सका। पड़ोसी जिले सूरजपुर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 साल की युवती 12 अक्टूबर को घर से दशहरा देखने निकली थी।

अगले दिन उसे जख्मी हालत में राहगीरों ने घर पहुचाया। युवती के शरीर मे गम्भीर चोटें थी। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया उसके साथ पढ़ने वाले कांता सिंह और तीन अन्य लोगो ने उसे नशीली दवाई खिलाकर अर्ध बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। शाम पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवती के आंख, हाथ, सिर और चेहरे में गम्भीर चोट लगी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button