https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

प्रवीण डाबास सड़क दुर्घटना में घायल, ICU में भर्ती

फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 'माई नेम इज खान' और 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रवीण डबास एक रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसके बाद एक्टर को बांद्रा के होली क्रॉस फैमिली अस्पातल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना आज सुबह की है। फिलहाल प्रवीण की हालत नाजुक बताई जा रही है और इस वक्त एक्टर ICU में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय प्रवीण डबास खुद ही गाड़ी चला रहे थे। हालांकि यह हादसा किस वक्त हुआ, इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

'प्रो पंजा लीग' ने जारी किया स्टेटमेंट
बता दें कि एक्टर प्रवीण डबास 'प्रो पंजा लीग' के को-फाउंडर है। प्रवीण डबास के एक्सीडेंट के बाद 'प्रो पंजा लीग' ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि प्रो पांजा लीग के को-फाउंडर परवीण डबास को शनिवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में चल रहा है। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं प्रवीण और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पंजा लीग ने अपने बया में कहा, 'हम इस स्थिति पर बारिकी से नजर हुए हैं और आपकी सारी अपडेट्स देते रहेंगे। इस घड़ी में हम श्री डबास और उनके प्रियजनों की प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। '

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं प्रवीण डबास
बता दें कि प्रवीण डबास को फिल्म 'खोसला का घोंसला' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। हाल ही में प्रवीण डबास अमेजन प्राइम वीडियोज की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में भी नजर आए थे। इस सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। बता दें कि एक्टर प्रवीण डबास ने साल 2008 में मोहब्बतें एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी से शादी रचाई थी। बताया जा रहा है कि प्रीति घटना के बाद फिलहाल अस्पताल में प्रवीण के साथ हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button