https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, नागपुर से कोलकाता जा रहा था विमान, यात्रियों में दहशत

रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है. इसके बाद विमान को तुरंत रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और विमान को तुरंत खाली करा लिया गया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. विमान की जांच की जा रही है.

सभी यात्री सुरक्षित हैं

सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी फ्लाइट की जांच में जुट गए हैं. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं. वहीं फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

एसएसपी संतोष सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button