देश-विदेश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: दुर्गा पूजा मेले में बारिश की उम्मीद या राहत?

राजधानी पटना समेत प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की तो कहीं छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश में पुरवा की जगह उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह होने से मौसम शुष्क बना रहेगा।

दशहरा मेले के दौरान नहीं होगी बारिश

दिन के तापमान में हल्की वृद्धि व रात के तापमान में क्रमिक गिरावट आने से सिहरन का प्रभाव सुबह शाम बना रहेगा। दशहरा के दौरान लोगों को मौसम का साथ मिलने की संभावना है। यानी, इस दौरान बारिश नहीं होगी। लोग आराम से मेला का आनंद ले सकते हैं। पछुआ के कारण मानसून कमजोर पड़ेगा इस कारण भारी वर्षा की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बांका के रजौन में सर्वाधिक वर्षा 87.4 मिमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को पटना सहित 10 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम सामान्य बना रहा।
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button